कोरोना के 1,928 नए मामले दर्ज़

संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट की जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के 1,928 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं, 1,719 मरीज़ ठीक हुए हैं और दो कोरोना मरीज़ों की मृत्यु हुई है। अब तक 40.4 million से भी ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। UAE में अब तक कोरोना के 485,675 मामले हैं, 470,175 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं और 1,533 मरीज़ों की जान चली गई।

करें नियमों का पालन

मंत्रालय ने सभी से लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। इसीलिए अपील की गई है कि नियमों का पालन कर खुद के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।