14 मार्च को कोरोना के 1992 नए मामले दर्ज़ किये गए हैं

संयुक्त अरब अमीरात के Ministry of Health and Prevention ने बताया कि 14 मार्च को कोरोना के 1992 नए मामले दर्ज़ किये गए हैं। पिछली बार 5 january को ऐसा हुआ था जब कोरोना के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। उसके बाद 14 मार्च यानि कि आज ऐसा हुआ जब कोरोना के 2000 से कम मामले आएं

कोरोना को कम करने में लगे अधिकारीयों और निवासियों के सहयोग का नतीजा है

बता दें कि 12 january को कोरोना के मामले तीन हज़ार पार कर 3,243 तक पहुँच गए थे। 27 january को (3,939); 28 को (3,966) और 29 january को (3,962) कोरोना के मामले आएं थे। लेकिन पिछले सप्ताह ही अधिकारीयों ने खुशखबरी देते हुए बताया था कि अब कोरोना मामले में सुधार देखा जा रहा है। यह सब कोरोना को कम करने में लगे अधिकारीयों और निवासियों के सहयोग का नतीजा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।