मंगलवार को कोरोना के 2,205 नए मामले दर्ज़ किए गए

UAE Ministry of Health and Prevention ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 2,205 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। 2,168 मरीज़ ठीक हुए हैं और 2 मरीज़ों की मृत्यु हुई है। इसे मिलकर अब तक कोरोना के कुल 587,244 मामले हो चुके हैं, कुल 566,677 मरीज़ ठीक हो चुके हैं और कुल 1,704 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।

नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई

इधर यह भी खबर मिली कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार को कहा कि यूएई ने भारत से आने वाले यात्रियों की आवागमन को छह जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। Ministry of Health and Prevention (Mohap) ने सभी से नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।