बुधवार को कोरोना के 1,710 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं

संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट देते हुए यह बताया है कि बुधवार को कोरोना के 1,710 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। 1,551 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं और 2 लोगों की मृत्यु हो गई। अब तक कोरोना के कुल 516,301 मरीज़ मिलें हैं और 497,140 मरीज़ ठीक हो चुके हैं, वहीँ कुल 1,580 कोरोना मरीज़ों की मृत्यु हुई है।

रहे सतर्क, कोरोना वैरिएंट तहलका मचा रहे हैं

ध्यान रखें कि अब सभी देशों में कोरोना वैरिएंट तहलका मचा रहे हैं और यह पिछले कोरोना वायरस से काफी खतरनाक हैं। इसीलिए अब तो और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अपने साथ साथ अपने प्रियजनों का भी ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।