नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश

संयुक्त अरब अमीरात में नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय महिला ने यूएई में प्रवेश के बाद अपना पासपोर्ट खो दिया। उसने बिना वर्क परमिट के काम भी किया। उसे 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

उसपर इतना जुर्माना हो गया कि जिसे वह चुका नहीं सकती थी

अवैध काम करने की वजह से उसपर इतना जुर्माना हो गया कि जिसे वह चुका नहीं सकती थी। जब वह देश से भागने की कोशिश कर रही थी तब अधिकारी में देखा कि पासपोर्ट पर लगा फोटो अलग है। अधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया। उसे पूछताछ शुरू कर दी गई।

बाद में महिला में अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसका पासपोर्ट खो गया है और वह अवैध रूप में काम कर रही थी। वह देश इसीलिए छोड़ना चाहती थी क्योंकि उसपर बहुत जुर्माना हो गया था। उसपर गलत कागजात इस्तेमाल करने का आरोप लगा है और उसे सजा दी गई।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।