संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 जुलाई, शनिवार की कोरोना  वायरस की अपडेट रिपोर्ट जारी कर दी है। आज की रिपोर्ट के अनुसार UAE में आज(24 घंटे के भीतर)  403 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं यूएई स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने शनिवार को 679 रिकवरी की सूचना दी। जबकि आज की रिपोर्ट में एक मौत भी शामिल रही।

आज के आंकड़ों के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 54453 हो गई है। वहीं कुल रेकवरी 44648 और कुल मौतों की संख्या 331 गई है। अमीरात ने फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 9474 है।

आपको बता दें कि UAE कुल 17 अस्पतालों ने अपने अंतिम कोरोना रोगियों को छुट्टी दे दी है। बड़े पैमाने पर परीक्षण, शीघ्र पता लगाने और उपचार तंत्र के संचालन में स्वास्थ्य विभाग के चल रहे प्रयासों के वजह से मामलों की संख्या में काफी कमी आई हैGulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।