3,067 नए मामले दर्ज किए गए

रविवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने Covid-19 अपडेट जारी करते हुए बताया कि 3,067 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 1,055 मरीज़ ठीक हुए हैं और तीन मरीज़ की मृत्यु हुई है।

बताते चलें कि अब तक यूएई में कुल 805,248 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 760,268 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। वहीं कुल 2,191 मरीजों की मृत्यु हुई है। कुल 42,789 एक्टिव मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि नियमों का पालन अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया है कि अभी फिलहाल यूएई में पूर्ण रूप से लॉक डाउन नही लगेगा। सरकार को कामगारों की भी फिक्र है और इसीलिए अभी फिलहाल लॉक डाउन नहीं लगाया गया है। हालांकि सुरक्षा के लिए थोड़ा बहुत पाबंदी लागू है और नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।