1,395 नए मामले दर्ज किए गए

शनिवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने Covid-19 अपडेट जारी करते हुए बताया कि वायरस के 1,395 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 2,331 मरीज़ ठीक हुए हैं और एक संक्रमित की मृत्यु हुई है।

अब तक संयुक्त अरब अमीरात में वायरस के कुल 866,971 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, कुल 798,371 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,284 संक्रमित की मृत्यु हुई है। वहीं अभी फिलहाल कुल 66,316 एक्टिव मामले हैं।

 

सुरक्षा के लिए वैक्सीन

वैक्सीन लेने के साथ साथ नियमों का पालन भी काफी जरूरी है।मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे सोचे कि अगर वैक्सीन लेने से आप सुरक्षित हो रहे हैं तो नियमों का पालन करने से आपकी सुरक्षा और बढ़ जाएगी। यही कारण है कि सभी को इस बाबत चेतावनी दी जा रही है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।