मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया

रविवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने कोरोना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में बताया गया है कि यूएई में वायरस के 318 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। 1,170 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। टोटल एक्टिव मामले 31,779 हैं।

अमीरात में कुल 885,407 संक्रमित दर्ज किए गए हैं

संयुक्त अरब अमीरात में कुल 885,407 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 851,326 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,302 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

नियमों में किए गए हैं बदलाव 

अब कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को quarantine मे रहने की जरूरत नहीं है। इन नियमों से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा कई स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है लेकिन शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट में मास्क लगाना अभी भी जरूरी है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।