मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया

गुरुवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने कोरोना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में बताया गया है कि यूएई में वायरस के 502 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। 1,508 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। यूएई में कुल एक्टिव मामले 40,524 हैं।

uae freelance visa

अमीरात में कुल 881,472 संक्रमित दर्ज किए गए हैं संयुक्त अरब अमीरात में कुल 881,472 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 838,647 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,301 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

अब संक्रमण में कमी दर्ज की जा रही है

कई देशों में उड़ानों को लेकर कई तरह की सहूलियत दी जा रही है। मास्क न लगाने को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। अब खुले स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। हालांकि बंद स्थानों में मास्क लगाना अभी भी जरूरी है क्योंकि संक्रमण का खतरा अभी तक टला नहीं है।