मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया

शुक्रवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने कोरोना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में बताया गया है कि यूएई में वायरस के 447 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। 1,436 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। यूएई में कुल एक्टिव मामले 39,535 हैं।

अमीरात में कुल 881,919 संक्रमित दर्ज किए गए हैं

संयुक्त अरब अमीरात में कुल 881,919 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 840,083 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,301 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

अब संक्रमण में कमी दर्ज की जा रही है

कई देशों में उड़ानों को लेकर कई तरह की सहूलियत दी जा रही है। इसके अलावा लैंड बॉर्डर से भी एंट्री करने वाले लोगों को भी यात्रा में सहूलियत दी गई है। यह भी बताया गया था कि टीकाकृत यात्रियों को पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं है।

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।