मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया

गुरुवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने कोरोना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में बताया गया है कि यूएई में वायरस के 369 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। 1,225 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

अमीरात में कुल 884,354 संक्रमित दर्ज किए गए हैं

संयुक्त अरब अमीरात में कुल 884,354 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 848,030 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,302 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

अब संक्रमण में कमी दर्ज की जा रही है

अब संक्रमण में भी कमी देखी जा रही है। अबु धाबी में भी उड़ानों को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। Abu Dhabi International Airport पर आने के पहले यात्रियों को टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि वह अपनी मर्जी से ‘Arrivals’ PCR facility की सेवा को चुन सकते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।