यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने गुरुवार को Covid-19 के आंकड़ों की पुष्टी कर बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 614 नए मामले सामने आए है। ऐसे में जहां एक ओर सरकार की परेशानी बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर यह बात सरकार के लिए संतोषजनक रही कि आज कोरोना के चलते देश में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। इसके अलावा 639 लोगों ने ठीक होकर घर वापसी भी की।

 

बता दे आज देश में लगभग 68,000 नए कोविड-19 परीक्षण किए गए, जिसके साथ अब तक कुल मिलाकर 7.2 मिलियन से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं।

बता दे कल, देश में 735 मामले सामने आए थे, जोकि बीते 99 दिनों में यूएई का सबसे अधिक 24 घंटों में दर्ज मामलों का आंकड़ा है। इससे पहले 27 मई को 883 मामले सामने आए थे।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।