UAE के वरिष्ठ राजनयिक और राष्ट्रपति के सलाहकार डॉ. अनवर गर्गश ने एक बेहद अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने खुलासा किया है कि वे पिछले साल यानी मार्च 2025 में खुद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump का एक लिखित संदेश लेकर ईरान गए थे। इसका मकसद ईरान के साथ बातचीत का रास्ता खोलना था ताकि क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात न बनें। गर्गश ने बताया कि UAE को महीनों पहले से अंदाजा था कि कूटनीतिक कोशिशें फेल होने पर क्षेत्र में बड़ा संकट आ सकता है।

ट्रंप का संदेश और गुप्त मुलाकात की कहानी

डॉ. गर्गश ने बताया कि उन्होंने यह संदेश सीधे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची को सौंपा था। उस समय कोशिश यह थी कि एक नई ‘न्यूक्लियर डील’ पर बात शुरू की जाए और तनाव को कम किया जाए। हालांकि, अब मार्च 2026 में हालात काफी बदल चुके हैं। गर्गश ने साफ किया कि ‘सैन्य कार्रवाई कोई समाधान नहीं है’ और UAE अभी भी डिप्लोमेसी के जरिए अपने लोगों और पड़ोसियों को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है।

24 घंटे में हुए 1000 से ज्यादा हवाई हमले

मौजूदा हालात पर बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि UAE पर हमलों की कोशिशें तेज हुई हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार:

  • शुक्रवार (6 मार्च 2026) को 9 बैलिस्टिक मिसाइल और 109 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया।
  • दुखद खबर यह है कि मलबे गिरने से 3 विदेशी नागरिकों (पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी) की जान चली गई और 94 लोग घायल हुए हैं।
  • डॉ. गर्गश ने बताया कि इस हफ्ते में अब तक 1000 से ज्यादा एरियल हमले डिटेक्ट किए गए हैं, जो अभूतपूर्व है।

आम लोगों और प्रवासियों के लिए सख्त नियम जारी

UAE में रहने वाले भारतीय और अन्य विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कुछ सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:

  • वीडियो बनाना सख्त मना है: अगर आपको आसमान में कोई इंटरसेप्शन या धमाका दिखता है, तो उसका वीडियो न बनाएं और न ही शेयर करें। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  • स्कूल और ऑफिस: सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को फिलहाल ‘डिस्टेंस लर्निंग’ (ऑनलाइन) मोड पर रखा गया है।
  • एयरपोर्ट अपडेट: Dubai Airports से उड़ानें चालू हैं, लेकिन टर्मिनल के अंदर सिर्फ उन्हीं को जाने दिया जा रहा है जिनके पास कंफर्म टिकट है।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.