घरेलू कामगारों की नियुक्ति को लेकर हुआ फ्रॉड

खाड़ी देशों में कामगारों को सावधान रहने की जरूरत है। नकली नौकरी देने के चक्कर में कई लोगों को फंसाया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में इसी तरह के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस फ्रॉड के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार वह WhatsApp ad के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहा था।

बताते चलें कि आरोपी ने नौकरी के नाम पर घरेलू कामगारों की नियुक्ति वाला एड वॉट्सएप पर दे दिया था। उसने एड में कहा कि उसके पास अफोर्डेबल प्राइस में घरेलू कामगार उपलब्ध हैं। इसके लिए उसने एक कपल से Dh2,000 भी ले लिया था।

ऐसे फ्रॉड हैं आम

इस तरह के फ्रॉड आम हैं। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अलग अलग नागरिकता की महिलाएं घरेलू कामगार के तौर पर काम करने के लिए उपलब्ध हैं।

फिर पीड़ित ने एड में दिए हुए उस नंबर पर कॉल किया और उसने अफ्रीकी घरेलू कामगार की मांग की। इसके बाद बात तय होने के बाद पीड़ित से Dh3,500 recruitment fee के साथ Dh2,000 और लिया गया। लेकिन आरोपियों ने पैसे लेने के बाद घरेलू कामगार को नहीं भेजा तब जाकर पीड़ित ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

कैसे बचें इस तरह के फ्रॉड से?

संयुक्त अरब अमीरात में घरेलू कामगारों के लिए नियम बनाए गए हैं। इन नियम के पालन के साथ ही कामगारों की नियुक्ति कराई जाती है। इसके लिए लाइसेंस एजेंसी की मदद लेनी चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>