संयुक्त अरब अमीरात में घरेलू कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए नियम बनाए गए हैं। बता दें कि executive regulations of 2022* के तहत करीब 19 रोजगार के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के अधिकारियों की रक्षा के लिए यह नियम बनाया गया है ताकि किसी के साथ भी किसी तरह का अन्याय ना हो सके।

घरेलू कामगारों के साथ बदसलूकी की घटनाएं अक्सर आती हैं सामने

अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती है जिनमें घरेलू कामगारों के साथ उनके रंग, रूप, धर्म आदि के आधार पर भेदभाव किया जाता है। घरेलू कामगार के साथ इन आधारों पर किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कामगारों के द्वारा भी बदसलूकी के मामले आते हैं सामने

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कामगारों के द्वारा भी बदसलूकी के मामले सामने आते हैं। कई कामगार अलग-अलग तरीकों से अपने नियुक्ताओं को परेशान करते हैं। ऐसे में लेबर लॉ कामगारों के साथ-साथ नियुक्ताओं के अधिकारों की भी रक्षा करता है। कानून के मुताबिक अगर कामगार के द्वारा किसी तरह की गंभीर गलती की जाती है तो उसकी सैलरी काट ली जाएगी साथ ही उसकी सैलरी सस्पेंड भी की जा सकती है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>