UAE में रहने वाले लोगों और नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब यूएई का ड्राइविंग लाइसेंस दुनिया के 34 देशों में मान्य होगा। जुलाई 2026 के नए अपडेट के मुताबिक, अब लोग विदेश यात्रा के दौरान अपने यूएई लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

🗞️: Dubai में केरल के दो प्रवासियों की लगी लॉटरी, दोनों को मिले 1 मिलियन डॉलर, रातों-रात बदल गई जिंदगी

लाइसेंस की मान्यता और नियम

UAE Mobility Update के अनुसार, कुल 34 देशों में इस लाइसेंस को मान्यता दी गई है। इनमें से 33 देशों में आप सीधे यूएई लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन South Korea में रहने वाले लोगों को लाइसेंस एक्सचेंज करवाना होगा।

इन देशों में चलेगा यूएई लाइसेंस

  • यूरोप: अल्बानिया, ऑस्ट्रिया, बेलारूस, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, कोसोवो, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, मोंटेनेग्रो, नीदरलैंड, उत्तर मैसेडोनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम।
  • एशिया और मध्य पूर्व: अज़रबैजान, चीन, इज़राइल, किर्गिज़स्तान और उज़बेकिस्तान।
  • उत्तर अमेरिका: अमेरिका के Texas राज्य में यह लाइसेंस मान्य है।

यह पूरी सुविधा UAE Ministry of Interior की “Murkhoos” पहल के तहत दी जा रही है। इसी कड़ी में 25 जून 2026 को यूएई और कजाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के लिए लाइसेंस बदलना आसान हो गया है।

विजिटर और रेजिडेंट के लिए अलग नियम

सरकार ने साफ़ किया है कि विजिटर और वहां रहने वाले लोगों यानी रेजिडेंट के लिए नियम अलग हैं। विजिटर के तौर पर आप सीमित समय के लिए अपने लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन अगर आप वहां रहने जाते हैं, तो आपको स्थानीय लाइसेंस लेना होगा।

जो लोग उन देशों में जा रहे हैं जो इस लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें International Driving Permit (IDP) लेना होगा। यह परमिट एक साल के लिए मान्य होता है और इसे ATCUAE या RTA ऑफिस से लिया जा सकता है।