विजिट वीजा पर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कर सकते हैं या नहीं

Dubai में रहने वाले प्रवासी का अगर driving licence एक्सपायर हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं कि विजिट वीजा पर रहने वाले प्रवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के अनुमति है या नहीं।

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस Dubai Roads and Transport Authority के द्वारा जारी किया गया है तो इस मामले में कुछ नियम लागू होने वाले हैं।

यूएई का रेजिडेंट होना चाहिए तभी होगा रिन्यूअल

इस बात की जानकारी दी गई है कि ऐसे प्रवासी जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है और वह यूएई रेसिडेंट हैं तो UAE driving license को रिन्यू कर सकते हैं। UAE driving license के आवेदन के समय व्यक्ति को अपना वैध UAE resident identity card सबमिट करना होता है। लोकल अधिकारियों के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आई टेस्ट और RTA का रिन्यूअल शुल्क जमा करना होगा।

इसके अलावा अगर प्रवासी का UAE driving license पिछले 10 साल से रिन्यू नहीं है तो उसे इवेल्यूएशन टेस्ट कराना होगा। समय पर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू ना कराने के लिए जुर्माना भी चुकाना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>