पूरी खबर एक नज़र,

  • 33 वर्षीय व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई है
  • आरोपी को लोक अभियोजन भेज दिया है

33 वर्षीय व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई

दुबई कोर्ट ने 33 वर्षीय व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उसपर Dh50,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपी के पास से कोकिन पाया गया था।

खबर के मुताबिक दुबई कस्टम ने एशियाई प्रवासी के पास 4.55 grams liquid narcotic पदार्थ पाया था। कस्टम अधिकारियों ने इस घटना को दुबई पुलिस के पास भेज दिया था।

आरोपी को लोक अभियोजन भेज दिया है

दुबई पुलिस ने आरोपी को लोक अभियोजन भेज दिया था। लोक अभियोजक ने पाया कि आरोपी ने बेचने के उद्देश्य से अपने पास ड्रग रखा था। जेल और जुर्माना की सजा के बाद उसे देश निकाला की सजा दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।