एक नजर पूरी खबर

  • दुबई में बिजनेस बे क्षेत्र के पास अल खिल स्ट्रीट पर लगी आग
  • आग लगने के बाद लोगों में मची अफरा-तफरी
  • दुबई सिविल डिफेंस टीम ने सात मिनट पर पहुंचकर पाया आग पर काबू

bus fire

दुबई में बिजनेस बे क्षेत्र के पास अल खिल स्ट्रीट पर आज एक बस में आग लग गई। आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

bus fire on road

वहीं आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दुबई सिविल डिफेंस की टीम ने कुछ ही देर में आग को बुझा दिया। वहीं इस मामले में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

दुबई सिविल डिफेंस के अनुसार, कमांड रूम को शाम 5:29 बजे एक आपातकालीन कॉल आया, जिसमें कहा गया कि बस ने क्षेत्र में आग पकड़ ली है। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और वक्त रहते हालात को काबू में किया।

खबरों के मुताबिक बता दे कि “अल क्वोज़ फायर स्टेशन से अग्निशामक सात मिनट के भीतर पहुंचे थे। दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि बिना किसी चोट के नौ मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।