यूएई फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज ने घोषणा की कि मंत्रालयों और संघीय संस्थाओं के लिए ईद उल अजहा की छुट्टियां गुरुवार यानि 30 जुलाई से रविवार, 2 अगस्त तक रहेंगी। अथॉरिटी ने बताया कि ईद की छुटियों का बाद  सोमवार, 3 अगस्त को काम फिर से शुरू होगा।

बकौल अथॉरिटी ईद अल अधा 31 जुलाई को मनाया जाने वाला है।

गौरतलब है कि पूर्व में घोषित एकीकृत कैलेंडर प्रणाली के अनुसार, निजी क्षेत्र की फर्मों को भी इन दिनों छुट्टी मिल सकती है, लेकिन मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MOHRE) द्वारा छुट्टियों की घोषणा के बाद ही इसका ऐलान किया जायेगा।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।