UAE में रहने वाले लोगों और खासतौर पर सरकारी विभागों में काम करने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। सरकार ने ईद अल अदहा और अरफात के दिन की छुट्टियों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इससे लोगों को अपनी छुट्टियों और यात्रा की प्लानिंग करने में आसानी होगी।

ईद अल अदहा की छुट्टियां कब से कब तक हैं?

Federal Authority for Government Human Resources (FAHR) ने जानकारी दी है कि साल 2026 के लिए अरफात के दिन और ईद अल अदहा की छुट्टियां तय कर दी गई हैं। ये छुट्टियां सोमवार, 25 मई 2026 से शुरू होंगी और शुक्रवार, 29 मई 2026 तक जारी रहेंगी। यह फैसला सभी मंत्रालयों और संघीय संस्थाओं (federal entities) के लिए लागू होगा।

सरकारी दफ्तर दोबारा कब से खुलेंगे?

छुट्टियों के बाद सरकारी कामकाज फिर से शुरू होने की तारीख भी बता दी गई है। सभी संघीय संस्थाओं और मंत्रालयों में आधिकारिक काम सोमवार, 1 जून 2026 से दोबारा शुरू होगा। जो लोग सरकारी दफ्तरों के काम से जुड़े हैं, वे इस तारीख का ध्यान रखें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

UAE में ईद अल अदहा की छुट्टियां कब से कब तक रहेंगी?

FAHR के अनुसार, संघीय संस्थाओं के लिए ये छुट्टियां सोमवार, 25 मई 2026 से शुरू होकर शुक्रवार, 29 मई 2026 तक रहेंगी।

सरकारी दफ्तर दोबारा कब खुलेंगे?

सभी मंत्रालयों और संघीय संस्थाओं में आधिकारिक काम सोमवार, 1 जून 2026 से फिर से शुरू होगा।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com