UAE : Eid Al Adha के मौके पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा, तीन दिन लगातार मिलेगा आराम

Satyam Kumari10 June 20241 min read0 viewsUAE

प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा

संयुक्त अरब अमीरात में प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए Eid Al Adha holidays की घोषणा की गई है। यह बताया गया है कि प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को इस मौके पर शनिवार 15 जून से लेकर मंगलवार 18 जून तक छुट्टी दी जाएगी।

बताते चलें कि इस मामले में Ministry of Human Resources and Emiratisation के द्वारा अपडेट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि Eid Al Adha के मौके पर प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को 9 से लेकर 12 Dhu al Hijjah 1445 AH यानी कि 15 जून से लेकर 18 जून तक छुट्टी दी जाएगी।

https://x.com/MOHRE_UAE/status/1799437046173532454

बुधवार 19 जून से शुरू कर दिया जाएगा काम

शनिवार को पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए भी घोषणा की गई कि उन्हें भी इसी तारिख पर छुट्टी दी जाएगी। बताया गया है कि इस छुट्टी के बाद बुधवार 19 जून से फिर से कर्मचारियों को काम शुरू कर देना होगा। कर्मचारी अपने परिजनों के साथ त्योहार मना पाएंगे।

 

Share:

Comments

Leave a comment