यूएई में रहने वाले प्रवासियों के लिए ईद उल फितर (Eid Al Fitr) की छुट्टियां जल्द शुरू होने वाली हैं. जो लोग इस दौरान बाहर घूमने या परिवार के साथ समय बिताने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए मौसम और छुट्टियों की पूरी जानकारी आ गई है. नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने बताया है कि ईद के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं गर्मी भी अपना असर दिखाएगी और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

कैसा रहेगा ईद पर यूएई का मौसम?

मौसम विभाग (NCM) के अनुसार पश्चिमी, तटीय और द्वीपीय इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 16 से 19 मार्च के बीच अल धफरा जैसे अंदरूनी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी, जहां तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. इसके बाद 20 और 21 मार्च को यानी ईद के शुरुआती दिनों में मौसम में हल्का बदलाव आएगा. इस दौरान हल्की बारिश के चांस हैं और तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इसके अलावा कुछ समय के लिए धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं, लेकिन समुद्र की स्थिति सामान्य रहेगी.

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की छुट्टियों का अपडेट

शारजाह एकेडमी फॉर एस्ट्रोनॉमी (SAASST) के मुताबिक, 20 मार्च 2026 को ईद का पहला दिन होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए सरकार ने छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

  • पब्लिक सेक्टर: सरकारी कर्मचारियों के लिए 19 मार्च (गुरुवार) से 22 मार्च (रविवार) तक छुट्टी रहेगी.
  • प्राइवेट सेक्टर: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों की छुट्टी 19 मार्च से शुरू होगी. अगर रमजान 30 दिन का होता है, तो यह छुट्टी 22 मार्च तक चलेगी.

इस लंबे वीकेंड को ध्यान में रखते हुए दुबई और अन्य एमिरेट्स में ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं. RTA जल्द ही बसों और मेट्रो का नया शेड्यूल जारी करेगा जिससे लोगों को सफर में कोई परेशानी न हो.

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.