संयुक्त अरब अमीरात में ईद के मौके पर छुट्टी को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। Sharjah Human Resources Department (SHRD) के द्वारा Eid Al Fitr holiday को लेकर जानकारी दी गई है। शारजाह के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए इस छुट्टी को लागू किया जाएगा।

Eid Al Fitr holiday को लेकर दी गई अपडेट

यूएई के शारजाह में छुट्टी को लेकर जारी की गई अपडेट में यह कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए 1 से लेकर 3 Shawwal 1446 AH तक छुट्टी रहेगी। डिपार्टमेंट के द्वारा इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी गई है।

संयुक्त अरब अमीरात में चांद 29 मार्च को दिखता है तो ईद रविवार 30 मार्च को मनाया जाएगा और इस तरह कर्मचारियों को 1 अप्रैल तक तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। लेकिन इस तारीख में एक शनिवार का वीकेंड आने के कारण कर्मचारियों को करीब 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

इसके अलावा अगर चांदी 29 मार्च को नहीं दिखता है तो रमजान का महीना 30 दिन का होगा और Shawwal की पहली तारीख सोमवार 31 मार्च होगी। इसके बाद कर्मचारियों को 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक की छुट्टी मिलेगी। लेकिन वीकेंड होने के कारण कर्मचारियों को पूरे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>