UAE में ईद की छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। ईद अल फितर 2026 की छुट्टियां 19 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस लंबे वीकेंड को देखते हुए UAE के कई होटल और रिसॉर्ट ने स्टेकेशन डील (Staycation Deal) शुरू कर दी है। इसमें होटल बुकिंग पर 20% से लेकर 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर खासतौर पर UAE और GCC में रहने वाले लोगों के लिए निकाला गया है।

👉: Saudi Defense Update: सऊदी अरब के ईस्टर्न रीजन में 3 ड्रोन नष्ट, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

ईद की छुट्टियों के लिए होटल और रिसॉर्ट के रेट

अगर आप ईद की छुट्टियों में बाहर जाने के बजाय UAE में ही रुकना चाहते हैं, तो आपके लिए कई बजट और लग्जरी विकल्प मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक होटल बुकिंग को लेकर लोगों की दिलचस्पी 35% तक बढ़ गई है। अगोडा और बुकिंग डॉट कॉम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई शानदार ऑफर मिल रहे हैं।

  • बजट और लाइफस्टाइल होटल (4-स्टार): इन होटलों की बुकिंग मात्र 550 दिरहम से शुरू हो रही है।
  • मिड-रेंज रिसॉर्ट: यहां ठहरने का खर्च 600 से 700 दिरहम के बीच है।
  • लग्जरी (5-स्टार): लग्जरी होटलों की शुरुआत 950 से 1,500 दिरहम से हो रही है।
  • अल्ट्रा-लग्जरी: बेहद महंगे और आलीशान रिसॉर्ट की बुकिंग 2,380 दिरहम से शुरू हो रही है।

डिस्काउंट पाने के लिए क्या है नियम

होटल और रिसॉर्ट में मिलने वाले इस भारी डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इसका फायदा सिर्फ वहां के निवासियों को मिलेगा और चेक-इन के समय पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा।

  • डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए आपके पास Emirates ID या GCC नेशनल आईडी होना चाहिए।
  • ज्यादातर टॉप डिस्काउंट ऑफर के लिए कम से कम 3 से 4 रात रुकने की शर्त रखी गई है।
  • यह ऑफर 15 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की बुकिंग पर लागू है।
  • होटल में सुबह 11 बजे अर्ली चेक-इन और शाम 5 बजे लेट चेक-आउट की सुविधा भी दी जा रही है।
  • बुकिंग कैंसिल करने के लिए 24 घंटे की फ्लेक्सिबल कैंसिलेशन पॉलिसी भी लागू की गई है।

इन जगहों पर मिल रहा है फ्री एंट्री और खास फायदा

होटल के ऑफर्स के अलावा ईद के मौके पर सरकार और अन्य संस्थाओं ने भी कई सुविधाएं दी हैं। 15 मार्च से दुबई मिरेकल गार्डन (Miracle Garden) को UAE निवासियों के लिए फ्री कर दिया गया है। वहां जाने पर सिर्फ अपना Emirates ID दिखाना होगा।

इसके अलावा जुमेरा और JA प्रॉपर्टीज में 12 साल से कम उम्र के बच्चों का रहना और खाना फ्री रखा गया है। कई रिसॉर्ट में स्पा और डाइनिंग के लिए 150 से 750 दिरहम तक का डेली क्रेडिट भी मिल रहा है। UAE सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि पर्यटन सेवाएं और होटल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और लोग अपने परिवार के साथ इन छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.