UAE ने सूडान में चल रहे संकट के बीच वहां के आम लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के निर्देश पर 30 मिलियन डॉलर के इमरजेंसी पैकेज का ऐलान किया गया है। यह मदद सूडान के उन इलाकों में भेजी जाएगी जहां हालात बहुत खराब हैं।

🚨: ईरान का बड़ा ऐलान, अमेरिकी खतरों का देंगे मुंहतोड़ जवाब, जनता के साथ सेना पूरी तरह तैयार

यह पूरा फंड खास तौर पर North Kordofan के El Obeid इलाके के लिए है। इस पैकेज के जरिए वहां के लोगों को खाना, इलाज, पीने का साफ पानी और रहने के लिए छत मुहैया कराई जाएगी। इस मदद की आधिकारिक जानकारी Minister of State शेख शखबूत बिन नाह्यान अल नाह्यान ने दी।

El Obeid में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। वहां RSF के ड्रोन हमलों ने आम लोगों की जान ली है और खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ पानी और ईंधन की भारी कमी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शहर में करीब 1 लाख से ज्यादा ऐसे लोग रह रहे हैं जिन्हें युद्ध के कारण अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। पिछले कुछ हफ्तों में हुए ड्रोन हमलों में दर्जनों आम नागरिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

UAE ने सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं दी बल्कि संयुक्त राष्ट्र (UN) में सूडान में तुरंत युद्धविराम और मानवीय राहत के लिए अपील की है। UAE ने मांग की है कि पूरे सूडान में हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई जाए ताकि आम नागरिकों की जान बचाई जा सके और मदद बिना किसी रुकावट के लोगों तक पहुंच सके।

इस मदद को पहुँचाने की जिम्मेदारी UAE Aid Agency की होगी, जो UN और अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेगी। इससे पहले International Committee of the Red Cross (ICRC) ने भी El Obeid और North Kordofan में करीब 42 हजार लोगों तक जरूरी सहायता पहुँचाई थी।