यूएई में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर बनें लखपति

संयुक्त अरब अमीरात में कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें भाग लेकर लोग लखपति से करोड़पति बनते हैं। इस तरह के प्रतियोगिताओं में निवासियों के साथ प्रवासियों के भी भाग लेने की व्यवस्था होती है जिसकी मदद से वह अपनी किस्मत को बदलते हैं। Emirates Draw के मौजूदा FAST5 game भी कुछ इसी तरह की सहूलियत प्रदान करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Dubai International Airport पर आयोजित FAST5 raffle draw में 31 वर्षीय Saqib Khan Khattak ने Dh75,000 का ईनाम जीत लिया है।

दिसंबर 2021 से Emirates Draw में ले रहे हैं भाग

Khattak ने बताया है कि उन्हें FAST5 game के बारे में जानकारी उनके रूममेट से मिली थी। जानने के बाद वह Emirates Draw games में दिसंबर 2021 से भाग ले रहे हैं। इससे पहले उन्हें Dh77 और Dh777 की रकम मिली थी।

उन्होंने बताया कि उन्हें इस जीत की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी और आप पर लॉगिन करने के बाद उन्हें पता चला कि उन्होंने Dh75,000 जीत लिया है। इस बड़ी रकम का इस्तेमाल वह लोन और क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में करेंगे। वहीं पाकिस्तानी प्रवासी Khattak अपने परिवार को Islamabad से दुबई लेकर आएंगे।

कैसे ले सकते हैं भाग?

अगर आप Emirates Draw भाग लेना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.emiratesdraw.com या ऐप से टिकट खरीद सकते हैं। यूट्यूब, फेसबुक और ऑफिशियल वेबसाइट पर पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

 

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>