संयुक्त अरब अमीरात में Emirates ID कार्ड सभी के लिए जरूरी है। सभी को अपना कार्ड सुरक्षित तरीके से संभाल कर रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में यह कार्ड कहीं गुम हो सकता है जिसके बाद कई तरीके परेशानियां सामने आ जाती है। इसके अलावा अगर समय-समय पर अमीरात आईडी कार्ड को रिन्यू नहीं किया जाता है तो जुर्माना लगाया जा सकता है।

कब लगाया जा सकता है अमिरात कार्ड होल्डर पर जुर्माना?

बताते चलें कि Federal Authority for Identity and Citizenship, Customs and Ports Security (ICP) के अनुसार अगर कोई व्यक्ति Emirates ID card से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है तो उसपर Dh20 प्रति दिन से लेकर Dh20,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति गलत डाटा का इस्तेमाल करता है तो उसमें जुर्माना लगाया जाएगा।

सर्विस सेंटर में वर्क सिस्टम के उल्लंघन पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है। सिस्टम का मिसयूज करने पर Dh5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। आईटी कार्ड एक्सपायर होने के 30 दिनों के अन्दर रिन्यूअल कराना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर Dh20 प्रति दिन के हिसाब से Dh1,000 तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>