संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले प्रवासियों के लिए Emirates ID काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। यह एक तरह का electronic chip है जिसमे कार्डहोल्डर की सभी तरह की डिटेल होती है। इस कार्ड में कार्डहोल्डर से संबंधित डिटेल होते हैं जिसकी जानकारी अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर प्राप्त की जा सकती है। कई तरह की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी इस कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

Exit और एंट्री प्रक्रिया हो जाती है आसान

यह बताया गया है कि इस कार्ड की मदद से प्रवासियों के लिए एग्जिट और एंट्री सेवा आसान हो जाती है। यात्रियों के लिए इमीग्रेशन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इमीग्रेशन के दौरान वह अपनी फेशियल स्कैन और बोर्डिंग पास के जरिए आसानी से ई गेट से इंट्री या एग्जिट कर सकते हैं।

Emirates ID की मदद से वह अपना फ्यूल भी चुका सकते हैं। Adnoc वॉलेट को रजिस्टर करना होगा और फिर इसे एमिरेट्स आईडी कार्ड से जोड़ना होगा जिसके बाद आईडी की मदद से ही पेमेंट किया जा सकता है। Emirates ID में व्यक्ति की हेल्थ डिटेल भी होती है। Emirates ID धारकों को कई स्थानों के लिए visa-on-arrival की सेवा भी मिलती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>