संयुक्त अरब अमीरात ने अपने उन नागरिकों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने अब तक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली हैं।

यह प्रतिबंध UAE में 10 जनवरी से लागू होगा। इसके अलावा यूएई के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि लोगों को विदेश यात्रा करने के लिए पूरी तरह वैक्सीनेटेड होने के बाद भी बूस्टर डोज लेने की आवश्यकता है। यात्रा करने योग्य होने के लिए बूस्टर डोज लेना आवश्यक है। हालांकि, यह प्रतिबंध चिकित्सा या मानवीय छूट वाले व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।

अमेरिका व यूरोप में बढ़ते मामलों को देखते हुए हुई घोषणा
यूएई ने संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप में अत्यधिक संक्रामक हो चुके ओमिक्रॉन को देखते हुए इस तरह के प्रतिबंध की घोषणा की गई है। इसके अलावा कोरोना के मामलों में भी तेजी बढ़ोतरी हो रही है।

हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से होगी कोरोना जांच
यूएई ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पीसीआर टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया है। नए आदेशानुसार, ब्राजील, भारत, बांग्लादेश, रूस और पाकिस्तान जैसे देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य कोरोना जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा अन्य कुछ उड़ानों से आने वाले यात्रियों का भी रैंडम पीसीआर टेस्ट होगा।

यूएई में 24 घंटे में 2556 नए मामले
यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2556 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना के कुल मामले 7,64,493 पहुंच गई। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,165 पहुंच गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।