घर बैठे ऑनलाइन कीजिए UAE Entry Permit का आवेदन, जानें नियम

Satyam Kumari13 May 20231 min read13 viewsUAE

परमिट के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

संयुक्त अरब अमीरात जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह जानना चाहिए कि entry permit के लिए आसानी से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा Gulf Cooperation Council (GCC) देशों में रहने वाले लोगों के लिए जो यूएई जाना चाहते हैं, उपलब्ध है।

जीसीसी देशों के नागरिक जो संयुक्त अरब अमीरात जाने का विचार कर रहे हैं उन्हें entry permit के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। GDRFA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

प्रवेश की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए online entry permit की सुविधा शुरू की गई है

बताया गया है कि जीसीसी देशों के नागरिकों के लिए यूएई प्रवेश की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए online entry permit की सुविधा शुरू की गई है। हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। जैसे कि :

GCC देश का कम से कम 1 साल का वैध परमिट होना चाहिए।
यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए।

किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत?

आवेदक के पास ओरिजिनल पासपोर्ट होना चाहिए। इसके अलावा जीसीसी देश का ओरिजिनल रेजिडेंस परमिट होना चाहिए। Civil या labour card भी होना चाहिए। GDRFA’s online services portal की मदद से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए करीब Dh250 शुल्क चुकाना होगा और एप्लीकेशन अप्रूव होने के बाद 48 घंटे के अंदर एंट्री परमिट आपको मिल जायेगा।

Share:

Comments

Leave a comment