कंस्ट्रक्शन साइट पर 5 दिवसीय जांच अभियान की शुरुआत

अबू धाबी नगरपालिका की Environment, Health and Safety Department ने अबू धाबी के अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट पर 5 दिवसीय जांच अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान नियोक्ता के द्वारा कामगारों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम की जांच की जाएगी। इस दौरान कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग सेक्टर की जांच की जाएगी।

इस अभियान के दौरान कामगारों की सुरक्षा को लेकर किया जायेगा जागरूक

इस बात की जानकारी दी गई है कि इस दौरान कर्मचारियों समेत नियोक्ताओं को कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस बात की जानकारी दी जाएगी कि भीषण के दौरान कामगारों की सुरक्षा जरूरी है।

इस अभियान के दौरान Mid-day break rule की जानकारी दी जाएगी। Ministry of Human Resources and Emiratisation के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस नियम का पालन अनिवार्य है।

इसके अलावा कामगारों के आराम करने का स्थान और उनके ठंडे पानी की व्यवस्था भी होनी चाहिए। कंस्ट्रक्शन कंपनियों को इस बात का खास खयाल रखना होगा वरना भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>