UAE : Etihad ने की नए स्थानों के लिए Flight संचालन की घोषणा, 29 सितंबर से शुरू होगी सेवा

Satyam Kumari10 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के द्वारा यात्रियों को बेहतर ट्रैवल सुविधा प्रदान करने की कोशिश जारी है। Etihad Airways ने कहा है कि फ्लाइट सेवा का विस्तार किया जा रहा है और इसलिए पाकिस्तान के पेशावर के लिए जल्द ही नई विमानों की सेवा शुरू कर दी जाएगी।

कब से शुरू किया जाएगा Flight सर्विस?

बताते चलें कि यात्रियों के लिए फ्लाइट सेवा जल्द ही 29 सितंबर 2025 से शुरू किया जाएगा। इसमें विमान का संचालन Zayed International Airport, Abu Dhabi और पेशावर के Bacha Khan International Airport के बीच किया जाएगा। कराची, इस्लामाबाद और लाहौर के बाद अब पेशावर के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इस रूट पर एतिहाद के द्वारा modern Airbus A320 family aircraft का संचालन किया जाएगा। इसके बिजनेस क्लास में 8 सीट और इकोनॉमी क्लास में 150 सीट हैं। पहले इसका संचालन सप्ताह में केवल 5 दिन किया जाएगा इसके बाद 22 नवंबर 2025 से दैनिक फ्लाइट की सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment