यूएई के लोगों के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल होने वाले हैं. 3 जुलाई से देश में ‘जमरत अल कायथ’ (Jamrat Al Qayth) की शुरुआत हो रही है, जिसके कारण अगले 40 दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान तापमान बहुत ज़्यादा बढ़ेगा और मौसम काफी शुष्क रहेगा.

इस गर्मी के दौर में देश भर में गर्म ‘समूम’ (Samoom) हवाएं चलेंगी. रेगिस्तानी इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. यह तपिश 10 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है.

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और खूब पानी पिएं. दोपहर के समय जब धूप सबसे तेज़ होती है, तब बाहर निकलने से बचें. साथ ही, मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारियों पर नज़र रखें ताकि समय रहते अपडेट रहें.