फास्ट लेन में चला रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप फास्ट लेन में वाहन चला रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा। फास्ट लेन में कभी कभी ड्राइवर 140kmph की स्पीड से भी वाहन चलाते हैं। लेकिन इस दौरान सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है और नियम के उल्लंघन पर Dh400 यानी कि 8,642.16 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

सुरक्षा अभियान के द्वारा फैलाया जा रहा है जागरूकता

अधिकारी कई अभियान के द्वारा भी लोगों में जागरूकता पहुंचते हैं। दुबई पुलिस के अनुसार फास्ट लेन तब तक नहीं इस्तेमाल किया जा सकता जब तक कि ड्राइवर ओवरटेकिंग नहीं कर रहा हो। इसका इस्तेमाल अधिकतर इमरजेंसी वाहनों के द्वारा किया जाता है। डिलीवरी राइडर्स को इनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।

रास्ता देना जरूरी

अगर कोई वाहन चालक इस लेन में ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा है तो उसे रास्ता देना जरूरी है। आरोपी पर Dh400 का जुर्माना और 4 ब्लैक पॉइंट दिया जा सकता है। वाहनों के बिच में पर्याप्त दूरी होनी चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।