UAE में रहने वाले उन प्रवासियों के लिए बड़ी खबर है जो फ्लाइट्स बंद होने की वजह से समय पर देश नहीं छोड़ पाए थे। सरकार ने ओवरस्टे फाइन (overstay fine) से बचने के लिए एक आखिरी मोहलत दी है। अब आपके पास अपने कागजात ठीक करने या देश छोड़ने के लिए 9 जुलाई तक का समय है।

UAE की Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Ports Security (ICP) ने उन लोगों के लिए 30 दिन की आखिरी मोहलत का ऐलान किया है, जिन्हें पहले ओवरस्टे फाइन से छूट मिली थी। यह समय 10 जून से शुरू होकर 9 जुलाई 2026 तक रहेगा।

यह फैसला उन लोगों के लिए लिया गया है जो क्षेत्रीय तनाव और हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से समय पर यात्रा नहीं कर सके थे। 28 फरवरी 2026 के बाद से कई लोगों को इन हालात की वजह से जुर्माना नहीं देना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें अपना स्टेटस ठीक करना होगा।

किन्हें मिलेगा इसका फायदा

  • वीज़ा धारक: इसमें विजिट और टूरिस्ट वीज़ा वाले लोग शामिल हैं।
  • एग्जिट परमिट धारक: जिनके पास देश छोड़ने का परमिट था।
  • कैंसल रेजिडेंसी: वे लोग जिनका रेजिडेंसी परमिट कैंसिल हो चुका था लेकिन फ्लाइट बंद होने के कारण वे जा नहीं पाए।

ICP ने बताया कि अब क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है, इसलिए यह मोहलत दी जा रही है ताकि लोग कानून का पालन कर सकें। जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने 2 मई को फ्लाइट ऑपरेशंस पूरी तरह चालू होने की जानकारी दी थी। साथ ही 17 जून 2026 को हुए समझौते के बाद अब हालात पहले से बेहतर हैं।

जिन लोगों को UAE में रुकना है, वे अपनी रेजिडेंसी या नौकरी का स्टेटस बदल सकते हैं। वहीं, जो लोग वापस जाना चाहते हैं, वे मौजूदा नियमों के तहत सीधे देश छोड़ सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई शुरुआती प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। ICP ने सभी संबंधित लोगों को आधिकारिक चैनलों पर नजर रखने की सलाह दी है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com