आग किस कारण लगी इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है

दुबई सिविल डिफेंस ने बताया है कि Al Barsha 1 में लगे भयंकर आग पर काबू पा लिया गया है। शुक्रवार दोपहर रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई जिससे निकलता धुएं का गुब्बार काफी दूर तक देखा जा सकता है। आग किस कारण लगी इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है।

घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को शुक्रवार करीब 1:24pm बजे मिली

बताते चलें कि दुबई सिविल डिफेंस ने कहा है कि घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को शुक्रवार करीब 1:24pm बजे मिली। घटना की जानकारी मिलते ही Al Barsha Station की फायरफाइटिंग की टीम Al Marsa, Nad Al Sheba और Jebel Ali के साथ आग पर काबू पाने के लिए चल पड़ी।

मात्र 14 मिनट में काबू पा लिया

करीब चार मिनट के अंदर ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर मात्र 14 मिनट में काबू पा लिया। आग के कारण बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। लेकिन राहत की बात इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।