भारी बारिश के कारण कई लोग फंसे

शारजाह और Fujairah में भारी बारिश के कारण कई लोग फंस गए थे। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है। अधिकारियों ने 870 से अधिक फंसे लोगों को बचा लिया है।

लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

बताते चलें कि भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों, गलियों और मोहल्लों में पानी भर चुका है। पुलिस, एंबुलेंस और सुरक्षा बचाओ टीम 24 घंटा काम कर रहे हैं। जिन लोगों के घरों में पानी लग चुका है उन्हें निकाला जा रहा है।

मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता Brigadier-General Dr Ali Salem Al Tunaiji, ने कहा है कि 3,897 लोगों को उनके घर से बाहर शरण दी गई है। लोगों को खतरनाक इलाकों से निकालकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।