संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी की इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 2030 तक यूएई में करीब 20000 में नई जॉब वैकेंसी निकलेगी। यह बताया गया है कि यूएई में फूड सेक्टर में भारी वैकेंसी निकाली जाएगी।

फूड इंपोर्ट में हुई है बढ़ोतरी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वर्ष 2023 में कुल $23 billion का इंपोर्ट किया गया था। अब फूड इंपोर्ट 23% तक बढ़ गया है। वहीं फूड एक्सपोर्ट में 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2029 तक जीसीसी फूड और बेवरेज सेक्टर में $128 billion तक का इजाफा हो सकता है।

यह जानकारी UAE Food & Beverage Business Group F&B Business Group (F&B Group) के द्वारा ऑर्गनाइज किए गए दो दिवसीय मीटिंग के दौरान दी गई है। इस सेक्टर में इस तरह के बदलाव जरूरी है जो पर्यावरण को मदद कर सकें। यह काफी जरूरी है ताकि भविष्य के फूड सिक्योरिटी को सुनिश्चित किया जा सके।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>