UAE अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

संयुक्त अरब अमीरात में फ्रॉड मैसेज के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इस बाबत चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कई आरोपियों के द्वारा सरकारी संस्थान की तरफ से नकली मैसेज भेजा जा रहा है।

फिलहाल ही कई लोगों को “vehicle trip fee” जमा करने को लेकर अनजान नंबर से कॉल आ रहा है।

क्या लिखा है मैसेज में?

मैसेज में लिखा है कि आपने अभी तक अपने वाहन ट्रिप का पैसा नहीं दिया है। शुल्क का जल्द से जल्द भुगतान करें। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है।

“Salik: Your vehicle trip fee has not been paid, please deal with it as soon as possible to avoid fines.”

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस अधिकारियों ने साफ-साफ कहा है कि यह मैसेज फ्रॉड है इस पर यकीन ना करें। इसके अलावा मैसेज के साथ दिए जा रहे लिंक पर भूल कर भी क्लिक न करें। यह लोगों को चूना लगाने का तरीका है। आपको इससे बचना चाहिए।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>