संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले प्रवासी परिवारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। UAE सरकार के परिवार मंत्रालय और Fazaa ने मिलकर प्रवासियों के लिए फ्री फज़ा (Fazaa) डिस्काउंट मेंबरशिप की शुरुआत की है। 14 मार्च 2026 को इस योजना को ‘Year of the Family 2026’ के तहत लॉन्च किया गया है। खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, जिससे उन्हें रोजमर्रा के खर्चों में भारी बचत होगी।

ℹ: Iran का बड़ा दावा, मिडिल ईस्ट में US बेस पर 50वीं बार किया हमला, खाड़ी देशों में रहने वालों की बढ़ी चिंता

क्या हैं फज़ा मेंबरशिप के बड़े फायदे?

इस फ्री मेंबरशिप से प्रवासी परिवारों को कई जगहों पर सीधा फायदा मिलेगा। इससे घर के राशन से लेकर घूमने-फिरने तक के खर्च कम होंगे। इसके मुख्य फायदे इस प्रकार हैं:

  • दुकानों पर छूट: देश और दुनिया भर के 34,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
  • राशन और जरूरी सामान: फज़ा स्टोर्स पर मिलने वाले 28,000 से अधिक खाने-पीने और रोजमर्रा के सामानों पर छूट मिलेगी।
  • होटल और सफर: Fazaa Amakin सर्विस के जरिए दुनिया भर के 5 लाख से ज्यादा होटलों की बुकिंग पर फायदा मिलेगा।
  • मनोरंजन: ऐप के माध्यम से टिकट और खाली समय की एक्टिविटीज पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

फ्री मेंबरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

इस मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से ही शुरू कर दी गई है। जो लोग अपने परिवार के साथ UAE में रहते हैं, वे फज़ा की आधिकारिक वेबसाइट www.fazaa.ae पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल में Fazaa ऐप डाउनलोड करके भी अप्लाई किया जा सकता है।

इस सुविधा को आसान बनाने के लिए एक खास टेक्निकल सपोर्ट टीम भी बनाई गई है। अगर किसी को फॉर्म भरने या आईडी एक्टिवेट करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे सीधे कॉल सेंटर से मदद ले सकते हैं। सरकार का यह कदम प्रवासियों को एक बेहतर जिंदगी देने के लिए उठाया गया है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.