बाढ़ में पासपोर्ट खो गया है तो परेशान न हों

संयुक्त अरब अमीरात में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा है। ऐसी स्थिति में उन लोगों की दुविधा और बढ़ गई है जिनके पासपोर्ट या तो खो गए हैं या फिर खराब हो गए हैं। बाढ़ में ऐसा होना आम बात है।

इसके बाद भारतीय दूतावास free passport Seva camp के जरिए ऐसे लोगों की मदद के लिए सामने आया और उनकी समस्या हल करने की कोशिश की। दूतावास के इस कदम की भारतीयों ने सराहना की है और कहा है कि इससे उन्हें काफी राहत मिली है।

बारिश ने 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा

पिछले महीने UAE में हुई बारिश ने 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा और लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। Fujairah, Sharjah और Ras Al Khaimah के अधिकतर इलाके इससे प्रभावित रहे। इसमें सैकरों लोग बेघर हो गए और 7 लोगों की मृत्यु हुई थी।

28 August 2022 तक करें आवेदन

बताते चलें कि जिनके पासपोर्ट खो गए हैं या डैमेज हुए हैं उनके एप्लीकेशन 28 August 2022 तक लिए जायेंगे। केवल कुरियर और टाइपिंग चार्ज लिए जा रहा है जो कि Dh90 है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।