संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले वाहन चालकों के लिए अगस्त का महीना जेब पर भारी पड़ने वाला है। UAE Fuel Price Committee ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। यह लगातार दूसरा महीना है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

अगस्त 2026 के लिए नए ईंधन रेट

ईंधन की नई कीमतें शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को जारी की गई हैं। नीचे दी गई तालिका में प्रति लीटर ईंधन के नए दाम दिए गए हैं:

ईंधन का प्रकार अगस्त रेट (Dhs प्रति लीटर)
Super 98 3.60
Special 95 3.49
E-Plus 91 3.41
Diesel 3.80

पिछले महीने की तुलना में इन कीमतों में काफी उछाल आया है। जुलाई में Super 98 की कीमत 3.40 दिरहम थी, जो अब 3.60 दिरहम हो गई है। इसी तरह Special 95 अब 3.29 के बजाय 3.49 दिरहम और E-Plus 91 का भाव 3.21 से बढ़कर 3.41 दिरहम प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जो अब 3.80 दिरहम प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगी।

UAE में साल 2015 से ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय की जाती हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव व हूती विद्रोहियों की गतिविधियों के कारण ईंधन की कीमतों में यह बदलाव देखा जा रहा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com