चोरी के आरोप में तीन एशियाई लोगों के गिरोह को तीन साल जेल के साथ देश निकाला की सजा दी गई है

संयुक्त अरब अमीरात में चोरी के आरोप में तीन एशियाई लोगों के गिरोह को तीन साल जेल के साथ देश निकाला की सजा दी गई है। दुबई कोर्ट ने उन्हें Dh130,000 चोरी करने के आरोप में यह सजा सुनाई है।

यह मामला पिछले साल मई का है

आपको बता दें कि यह मामला पिछले साल मई का है जब Al Quoz Industrial के व्यक्ति ने अपनी कंपनी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह जब आया तब उसने देखा कि खिड़कियों को तोड़ दिया गया है और अलमीरा से नगद राशि, जरुरी कागजात जैसी चीजों को चुरा लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग मामले की जांच में लग गए और सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली गई। आरोपियों को पकड़ लिया गया और सजा दी गई। बताया गया है कि आरोपी कंपनी को पूरी तरह लूटना चाहते थे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।