संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों के लिए वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसकी मदद से ऐसे प्रवासी जिनसे किसी भी कारणवश वीजा उल्लंघन हो गया है उन्हें राहत देने की कोशिश की जा रही है। GDRFA Dubai के द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार अब तक करीब 19772 ट्रांजैक्शन किए गए हैं। प्रोग्राम के तहत एक्सपायर वीजा वालों को मदद दी जा रही है।

हजारों प्रवासियों का बदला है जीवन

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दुबई में 86 Amer service centres तित्वरा हजारों प्रवासियों की मदद की गई है। दरअसल residency वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों के लिए ग्रेस पीरियड दिया गया है। अगर किसी प्रवासी का वीजा एक्सपायर हो गया है और वह एक्सपायर वीजा पर रहेगा है तो इस प्रोग्राम के तहत अधिकारियों के द्वारा उसकी मदद की जाएगी।

इसमें वीजा को सेटल कर उसे राहत प्रदान की जाएगी। इससे संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए प्रवासी 24-hour helpline 8005111 पर संपर्क कर सकते हैं। इसका भी ध्यान रखना होगा कि वीजा से संबंधित समस्याओं का निवारण होने के बाद प्रवासी को एग्जिट वीजा दिया जाएगा और इस वीजा पर 31 अक्टूबर तक एग्जिट करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>