UAE Golden residency visa 

अगर आप संयुक्त अरब अमीरात में रहना चाहते हैं और काम करना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरह की वीजा की सुविधा दी जाती है। उन्हीं में से एक है UAE Golden residency visa, जिसके कई सारे फायदे हैं। लेकिन इसे लेने के लिए कई तरह के शर्तों को भी पूरा करना पड़ता है जिस के बाद ही यह वीजा दी जाती है। आइए जानते हैं कि किन शर्तों को पूरा करने के बाद गोल्डन वीजा मिल सकता है।

यह हैं शर्तें

सबसे पहले जिस काम को आप करना चाहती हैं उसका वर्क परमिट आपके पास होना चाहिए। MoHRE के द्वारा निर्धारित फर्स्ट या सेकंड प्रोफेशनल लेवल में योग्य कर्मचारी होना चाहिए। आवेदक की मासिक आय कम से कम Dh30,000 या उससे अधिक होनी चाहिए।

वहीं आवेदक का बैचलर डिग्री या उससे इक्विवलेंट डिग्री होना भी जरूरी है। आवेदक और उसके परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस में होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इन सारी शर्तों को पूरा करता है तो वह UAE Golden residency visa के लिए आवेदन कर सकता है।

कैसे करें इस वीजा के लिए आवेदन?

इसके लिए आप दुबई के लिए GDRFA smart application या इससे मान्यता प्राप्त सेंटर में जाकर वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरे अमीरात के लिए Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs & Port Security (ICA) या उससे मान्यता प्राप्त सेंटर में आवेदन कर सकते हैं।

कौन से कागजात होंगे जरूरी?

आपके पास आपका पासपोर्ट और Emirates ID की कॉपी होनी चाहिए। इसके साथ salary certificate, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, employment contract, क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट और नियोक्ता से NOC होना चाहिए।