एंट्री परमिट के शुल्क में हुई बढ़ोतरी

10-वर्षीय UAE golden visa के लिए जारी परमिट जुड़े शुल्क में कुछ बदलाव किया गया है। Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Ports Security ने घोषणा की है कि 10-वर्षीय UAE golden visa को लेने की प्रक्रिया में आवेदक को छे महीने का एंट्री परमिट लेना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस परमिट के लिए लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

शुल्क में कितना हुआ है बदलाव?

मिली जानकारी के अनुसार इस परमिट के लिए Dh1,250 देना होगा। इसमें कई तरह के शुल्क शामिल हैं। इस नए शुल्क में इश्यू करने का शुल्क जो कि Dh1,000 है, आवेदक शुल्क Dh100 और स्मार्ट सेवा का Dh100 और ई सेवा का Dh28 और Federal Authority के लिए Dh22 शुल्क लगेगा।

जानिए क्या है Golden Visa?

Golden Visa एक 10 वर्षीय वीजा है जिसके मिलने के बाद कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह वीजा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को दिया जाएगा। इसमें scientists, स्पेशलिस्ट, real estate investors, entrepreneurs समेत अपने क्लास में बेहतरीन करने वाले यूनिवर्सिटी और स्कूल के छात्र शामिल हैं।

UAE Golden Visa : आवेदन के लिए यह होगी प्रक्रिया, इन शर्तों को पूरा कर आसानी से पा सकते हैं 10 वर्षीय वीजा

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>