यूएई सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों के लिए अपने गोल्डन वीज़ा कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया है। अब शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों को 10 साल का रिन्यूएबल रेजिडेंसी वीज़ा दिया जाएगा। यह कदम Education 33 (E33) रणनीति के तहत उठाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में काबिल शिक्षकों को आकर्षित करना और उन्हें लंबे समय तक बनाए रखना है।
📰: Telegram CEO Pavel Durov के खिलाफ रूस ने जारी किया अरेस्ट वारंट, आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप।
कौन हो सकता है इसके लिए योग्य
इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शिक्षकों को किसी भी एम्प्लॉयर स्पॉन्सरशिप की ज़रूरत नहीं होगी। वे अपने परिवार के सदस्यों, जिसमें जीवनसाथी और बच्चे शामिल हैं, को भी स्पॉन्सर कर सकते हैं। पात्रता के नियम हर अमीरात में अलग हो सकते हैं, लेकिन मुख्य रूप से शैक्षिक योग्यता, नवाचार और छात्र परिणामों में सुधार लाने के योगदान को देखा जाएगा। KHDA के अनुसार, स्कूल प्रिंसिपल, लीडर्स, अर्ली चाइल्डहुड सेंटर मैनेजर्स और यूनिवर्सिटी फैकल्टी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी शर्तें और आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यूएई के शिक्षा अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त टीचिंग लाइसेंस या सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही, संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री और आमतौर पर 2 से 5 साल का शिक्षण अनुभव मांगा गया है। दुबई में Knowledge and Human Development Authority (KHDA) पात्रता की निगरानी कर रहा है, जबकि रास अल खैमाह में RAK DOK के माध्यम से यह प्रक्रिया नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। यह पहल यूएई के विश्वस्तरीय शिक्षा तंत्र बनाने के संकल्प को मजबूत करती है।
