संयुक्त अरब अमीरात में ईद के मौके पर काम कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। जल्द ही Eid Al Fitr holiday होने वाला है। यह कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए यह छुट्टी 4 से 5 दिन तक की हो सकती है। यूएई कैबिनेट की हॉलीडे कैलेंडर के हिसाब से कर्मचारियों को यह छुट्टी मिलने वाली है।
Eid Al Fitr हॉलिडे की जानकारी दी गई
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि Shawwal के पहले, दूसरे और तीसरे दिन ईद के मौके पर कामगारों की छुट्टी रहेगी। कामगारों को मून साइटिंग के आधार पर चार से लेकर 5 दिन तक की छुट्टी मिल सकती है।
कहा गया है कि अगर शनिवार 29 मार्च को चांद दिखता है तो उसके अगले दिन रविवार 30 मार्च को ईद का पहला दिन माना जाएगा। लेकिन अगर शनिवार को चांद नजर नहीं आता है तो रमजान 30 दिन का हो जाएगा जिसके कारण ईद की शुरुआत सोमवार 31 मार्च से होगी और ऐसे में कर्मचारियों को करीब 5 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।